जैकलीन फर्नांडिस से आज होगी सुकेश चंद्रशेखर मामले में पूछताछ, 11 बजे हो सकती हैं पेश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुंबई: सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) आज बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ करेगी। EOW ने सोमवार को जैकलीन को जांच में शामिल होने के लिए एक नया समन जारी किया था। जिसमें उन्हें बुधवार यानी आज 14 सितंबर को हाजिर होने के लिए कहा गया है।

आपको बता दें कि जैकलीन फर्नांडीज को पहले सोमवार को पेश होने के लिए कहा गया था। लेकिन किन्हीं कारणों से इसे टाल दिया गया। इससे पहले जैकलीन फर्नांडीज ने दिल्ली पुलिस को एक ईमेल लिखा था, जिसमें उन्होंने पूछताछ टालने का अनुरोध किया था। पुलिस ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया था और अब एक्ट्रेस को फिर से 14 तारीख को समन किया गया है। जिसके बाद अब जैकलीन फर्नांडिस आज दिल्ली पुलिस की EOW के सामने पेश हो सकती है।

अब से पहले जैकलीन फर्नांडिस को दिल्ली पुलिस की EOW 2 बार सम्मन कर चुकी है। पिछले 2 सम्मन पर जैकलीन ने दिल्ली पुलिस के सामने पेश होने में असमर्थता जताई थी। लेकिन इस तीसरा सम्मन पर जैकलीन की तरफ से कोई असमर्थता नहीं बताई गई है इसलिए आज EOW के सामने जैकलीन पेश हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक 11 बजे तक दिल्ली पुलिस की EOW के सामने पेश हो सकती है जैकलीन फर्नांडिस।

नोरा फतेही से भी हो चुकी पूछताछ

याद दिला दें कि इससे पहले सितंबर के पहले हफ्ते में ईओडब्ल्यू ने इस मामले में एक अन्य बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही की गवाही दर्ज की थी। जब यह केस सामने आया था तो जैकलीन के साथ सुकेश के करीबियों में नोरा का नाम भी सामने आया था।

क्या है मामला

फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित कुछ हाई-प्रोफाइल लोगों से कथित तौर पर धोखाधड़ी और जबरन वसूली के आरोप में चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय ने कई बॉलीवुड अभिनेताओं और मॉडलों से चंद्रशेखर के कथित संबंधों के लिए पूछताछ की है। पिछले साल अप्रैल में, चंद्रशेखर को 2017 के चुनाव आयोग रिश्वत मामले से जुड़े एक और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें कथित तौर पर अन्नाद्रमुक के एक पूर्व नेता भी शामिल थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related