हॉस्टल रूम में घुसकर पूर्व प्रेमी ने छात्रा से की मारपीट, मोबाइल भी तोड़ा, किसी को बताने पर बदनाम करने की दी धमकी…केस दर्ज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर. छात्रा के हॉस्टल रूम में घुसकर उसके पूर्व प्रेमी ने मारपीट की. उसका मोबाइल भी तोड़ दिया. इस दौरान पीड़ित ने उस पर छेड़खानी की कोशिश का भी आरोप लगाया है, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने सामान्य धाराओं में केस दर्ज किया है. घटना बुधवार की है.

जानकारी के मुताबिक जांजगीर चांपा की रहने वाली 22 साल की छात्रा बिलासपुर के बृहस्पति बाजार के पास किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रही है. 3 साल पहले उसकी पहचान बाराद्वार क्षेत्र के डेरागढ़ में रहने वाले मनीष साहू से हुई थी. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग भी चलता रहा. कुछ समय से दोनों के बीच अनबन हो गई. बुधवार को युवक छात्रा के किराए के मकान में आया, उसने छात्रा का मोबाइल लेकर तोड़ दिया. युवक के इस हरकत का युवती ने विरोध किया. इस पर उसने छात्रा से गाली गलौज करते हुए उसे बुरी तरह से पीटा।

मारपीट की वजह से लडक़ी काफी डरी हुई थी

मारपीट की वजह से लडक़ी काफी डरी हुई है. इस मामले में भी वह 2 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज करने सिविल लाइन थाना पहुंची. युवती ने बताया कि “मारपीट के बाद युवक ने उसे धमकी दी थी

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related