INDIA BEAT AFGHANISTAN : विराट कोहली ने 3 साल बाद जड़ा शतक, 101 रन के अंतर से हारा अफगानिस्तान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

INDIA BEAT AFGHANISTAN: Virat Kohli scored a century after 3 years, Afghanistan lost by a margin of 101 runs

डेस्क। यूएई में चल रहे एशिया कप 2022  में आज भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) का आमना-सामना हुआ. दोनों टीमों के बीच यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला इस मैच में भारत ने बल्लेबाजी और गेंदाबजी दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया और अफगानिस्तान को 101 इतने रनों के विराट अंतर से हरा दिया. मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 213 रनों का टारगेट दिया था जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 111 रन ही बना सकी और यह मुकाबला हार गई.

अफगानिस्तान के बल्लेबाज हुए फेल –

213 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरूआत बेहद खराब रही और टीम ने पहले ही ओवर में हजरतुल्लाह जजई और रहमनुल्लाह गुरबाज के रूप में 1 रन पर दो विकेट खो दिया. दोनों बल्लेबाजों को भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजा. इसके बाद भी अफगानिस्तान की पारी संभल नहीं पाई और उनकी आधी टीम सिर्फ 20 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गई थी. हालांकि अफगानिस्तान के ओर से इब्राहिम जादरान ने अच्छी बल्लेबाजी की और टीम का एक छोर संभाले रखा पर उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सका और इस कारण अफगानिस्तान की टीम 101 रनों से यह मैच हार गई. वहीं भारतीय टीम के ओर से भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 4 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए.

भारत ने दिया था 213 रनों का लक्ष्य –

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज करने उतरी भारतीय टीम ने आज ठोस शुरूआत. भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करने आए कप्तान केएल राहुल और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 119 रनों की शतकीय साझेदारी की. भारत ने 119 के स्कोर पर कप्तान राहुल 62 रन के रूप में पहला विकेट खोया. राहुल फरीद अहमद की गेंद पर आउट हुए. वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर सके और वह फरीद का दूसरा शिकार बने. सूर्यकुमार यादव 6 रन बनाकर बोल्ड हुए. भारत के ओर से दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 122 रनों की धमाकेदार शतकीय पारी खेली. वहीं ऋषभ पंत 22 रनों पर नाबाद रहें. विराट और राहुल की पारियों के बदौलत भारत ने अफगानिस्तान को 213 रनों का टारगेट दिया था.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related