PM मोदी बोले- भारत का दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना कोई साधारण उपलब्धि नहीं

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (Economy) बन गया है और यह कोई साधारण उपलब्धि नहीं है. मोदी ने गुजरात में सूरत के ओलपाड इलाके में आयोजित एक चिकित्सा शिविर में ये बात कही. इस मौके पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी भी मौजूद थे. पीएम मोदी ने कहा, ”हमें इस उत्साह को बनाए रखने की जरूरत है. हाल ही में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है.

इस उपलब्धि ने हमें वर्तमान अमृत काल में और अधिक मेहनत करने और बड़े लक्ष्यों को हासिल करने का भरोसा दिया है. यह उपलब्धि सामान्य नहीं है. हर भारतीय इस पर गर्व महसूस कर रहा है. हमें इस उत्साह को बनाए रखने की जरूरत है.” मोदी ने केंद्र की प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा, ‘पिछले आठ वर्षों के दौरान सरकार द्वारा गरीबों के लिए तीन करोड़ घर बनाए गए हैं. इनमें से लगभग 10 लाख घर गुजरात में बनाए गए हैं.”

ब्रिटेन से आगे निकला भारत, बना दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
हाल ही में ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में बताया गया था कि ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. इसी के साथ ब्रिटेन फिसलकर 6वें स्थान पर आ गया है. एक दशक पहले भारत सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाओं में 11वें क्रम पर थे, जबकि ब्रिटेन पांचवें नंबर पर था.

साल 2029 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत
हाल ही भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट इकोरैप में कहा था कि भारत को 2029 में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का टैग मिलने की संभावना है. यह साल 2014 के बाद से 7 स्थान ऊपर चला जाएगा. साल 2014 में भारतीय अर्थव्यवस्था की रैंकिंग 10वीं थी. एसबीआई की इकोनॉमिक रिसर्च डिपार्टमेंट की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट चालू वित्त वर्ष (2022-23) की पहली तिमाही में 13.5 फीसदी रही. अगर यह गति जारी रहती है तो इस वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था होगी.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related