15 फीट धंसी सड़क, घंटों जाम रहा शहर

Date:

बिलासपुर: बिलासपुर में मंगलवार देर शाम एक सड़क लापरवाही के सिस्टम में धंस गई। वहीं पाइप लाइन फटने के कारण कुदुदंड इलाके में पानी सप्लाई भी बंद कर दी गई। शहर के सभी प्रमुख मार्गों में सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई की गई थी। पाइप लाइन बिछाने के बाद तय मापदंड के अनुसार गड्‌ढों को नहीं भरा गया है। इसके चलते मिट्‌टी डालकर सड़क मरम्मत की गई सड़कें बारिश में धंसने लगी हैं।

नेहरू चौक पर इंदिरा सेतु के पास मेन रोड पर अचानक बड़ा से गड्‌ढा हो गया। इसके चलते एक जीप सड़क में फंस गई। सूचना मिलने पर नगर निगम का अमला सक्रिय हुआ और फिर रोड ब्लॉक कर मरम्मत कार्य शुरू किया गया। इसके कारण रात तक सरकंडा क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में ट्रैफिक जाम रहा। मंगलवार को कुदुदंड स्थित इंदिरा सेतु पुल के पास सड़क धंसने से एक जीप उसमें फंस गई। जानकारी मिलने पर नगर निगम और यातायात पुलिस की टीम पहुंची और बैरिकेड लगाकर रोड को बंद किया गया। इसके साथ ही सड़क खोदकर पाइप लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू हुआ।

सड़क धंसने के बाद नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने नेहरु चौक से इंदिरा सेतु जाने वाली पुल को बंद कर दिया। इसके चलते नेहरु चौक के साथ ही महामाया चौक, सीपत चौक, अरपा के नए पुल और शनिचरी रपटा में देर शाम यातायात का दबाव बढ़ गया। इसी तरह नेहरु चौक से लेकर प्रताप चौक और शनिचरी बाजार स्थित बिलासा चौक में भी वाहनों की कतार लग गई। देखते ही देखते सभी इलाकों में जाम की स्थिति निर्मित हो गई और लोग परेशान होते रहे और उनकी गाड़ियां जाम में फंसी रही। यह स्थिति घंटों बनी रही।

पाइप बिछाने के बाद सही तरीके से फीलिंग नहीं करने के कारण सड़क बना दिया गया है, जिसकी वजह से शहर में कई जगह सड़कें धंस रही है। जरहाभाठा मंदिर चौक, दयालबंद, गांधी चौक के साथ ही पुराना बस स्टैंड में भी सड़कें धंस गई थी। इसी तरह इंदिरा सेतु पुल के पास भी सड़क धंस गई और देखते ही देखते 10 से 15 फीट गड्ढा हो गया। सड़क के बीचों बीच बड़े गड्ढे होने के बाद पहले पुलिस ने बैरिकेड लगाकर चले गए। बाद में नगर निगम का अमला पहुंचा, तब सड़क को बंद किया गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related