पति से विवाद के बाद निकली घर से लापता महिला की फंदे से लटकी मिली लाश, ससुरालवाले बोलो ने लगाए गंभीर आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोरबा: जिले में पति से विवाद के बाद निकली घर से लापता महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वो पिछले 3 दिनों से लापता थी। दोंदरो के संगम नगर में रहने वाली मिनीबाई जांगड़े पिछले 3 दिनों से लापता थी। मगर उसके पति ने पुलिस को इस बात की शिकायत नहीं की थी। इस बीच मंगलवार सुबह को संगम नगर में ही मिलीबाई की लाश उसके पड़ोसी की बाड़ी में मिली। पड़ोसी ने ही उसका शव फंदे से लटका हुआ देखा था। जिसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई थी।

उधर, उसके ससुरालवालों ने महिला पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इसका किसी और मर्द के साथ चक्कर था। इसलिए ये घर में झगड़़ा करती थी। बालको थाने की पुलिस इस केस में अब जांच कर रही है।खबर मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की। तब उसके ससुराल वालों ने बताया कि 3 दिन पहले उसका पति के साथ झगडा़ हुआ था। इसके बाद से वह निकल गई थी। उसका किसी और पुरुष से संबंध था। वहीं घटना की सूचना पर महिला के मायके वाले भी पहुंचे, लेकिन उन्होंने अपने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मायके वालों का कहना है कि उनका दामाद धनी शंकर जांगड़े शराबी है। हमेशा शराब पीकर घर आता था और झगड़ा करता था। यही वजह है कि मिनी बाई ने यह कदम उठाया। हालांकि महिला ने ऐसा क्यों किया ये पता नहीं चल सका है। महिला के 2 बच्चे हैं। पुलिस ने शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related