चकरभाठा पुलिस ने की कार्रवाई: नशीले ड्रग्स परोसने के मामले में बार संचालक गिरफ्तार, सकरी पुलिस ने गांजा के साथ महिला को पकड़ा

Date:

बिलासपुर: चकरभाठा क्षेत्र में नशीले एमडीएमए के कारोबार के मामले में पुलिस ने भुगोल बार के संचालक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह सिविल लाइन क्षेत्र स्थित भूगोल बार में मैनेजर है। पहले ही बार के मैनेजर को गिरफ्तार किया जा चुका है। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

चकरभाठा थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि 19 जून को पुलिस ने जांच के दौरान योगेश द्विवेदी के कब्जे से नशीला एमडीएमए जब्त किया।बार संचालक अंकित अग्रवाल निवासी रामा लाइफ सकरी के कहने पर वह ग्राहकों को नशीला पदार्थ उपलब्ध कराता है। आरोपित का बयान दर्ज कर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। वहीं, अंकित के भूमिका की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान नशीले एमडीएमए के मामले में उसकी भूमिका मिलने पर सोमवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने अपनाया कड़ा रूख
एसपी पास्र्ल माथुर ने नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, पुराने मामलों में तेजी से जांच करने कहा है। इसके बाद से पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। सोमवार को पुलिस ने आरोपित के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

एएसपी से शिकायत के बाद गांजा के साथ पकड़ी गई महिला
सकरी पुलिस ने सैदा गांव में दबिश देकर महिला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दो किलो गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। महिला लंबे समय से नशे का कारोबार कर रही थी। इसकी शिकायत के बाद भी सकरी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। सोमवार को ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एएसपी से की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। सकरी क्षेत्र के सैदा गांव में एक महिला द्वारा लंबे समय से नशे का कारोबार करने की सूचना मिल रही थी।

ग्रामीण इसकी शिकायत सकरी थाने में कर रहे थे। इसके बाद भी उस पर कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। सोमवार को ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एएसपी सिटी राजेंद्र कुमार से की। इस पर उन्होंने सकरी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। एएसपी के निर्देश पर सकरी पुलिस ने गांव में दबिश देकर सुलक्षणा पांडेय को हिरासत में लिया। पूछताछ में महिला पुलिस को गुमराह कर रही थी। इस पर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने गवाहों की मौजूदगी में उसके एक्टीवा के डिक्की की जांच की। इसमें गांजा मिला। डिक्की से दो किलो गांजा जब्त की गई है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR NEWS : बिना कांग्रेस कार्यालय घेराव के लौटे BJYM के कार्यकर्ता

  रायपुर। राजधानी में कांग्रेस कार्यालय के घेराव के लिए...

 83 पदस्थ पटवारियों का एक साथ हुआ तबादला , कलेक्टर ने जारी किया आदेश

अंबिकापुर। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे...

सुरक्षित लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक पर उठे सवाल

दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर से जेवर गायब...