कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा: स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव को मिली अहम जिम्मेदारी, 150 दिन की होगी पदयात्रा

Date:

अंबिकापुर: 7 सितंबर से शुरु हो रही भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता एक एक घरों में जाकर बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार की नाकामियों को बताएंगे। छत्तीसगढ़ के लिए यात्रा का संयोजक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को बनाया गया। कन्याकुमारी से प्रारंभ हो रही 150 दिन की पदयात्रा में छत्तीसगढ़ से 100 कांग्रेस कार्यकर्ता पांच दिनों तक राहुल गांधी के साथ शामिल होंगे। इसके लिए जिला, ब्लॉक, मण्डल, जोन और सेक्टर प्रभारी बनाकर उन्हें जिम्मेदारी दी जानी है। यात्रा दो पालियों में सुबह 7 से 10.30 और दोपहर 3 से शाम 6.30 तक होगी। 75 दिन में प्रदेश के सभी पोलिंग बूथ (Polling booth) तक पहुंचने का लक्ष्य है।

यात्रा के प्रदेश संयोजक एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने वर्चुअल माध्यम से सरगुजा के कांग्रेसजनों की बैठक ली और जिले में वृहद पदयात्रा का रोड मैप तैयार करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बताया कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हेतु 7 सितंबर को शाम पांच बजे से सभी ब्लॉक मुख्यालयों एक आमसभा का आयोजन होगा। 8 सितम्बर सुबह 7 बजे से पदयात्रा शुरू होगी। पहले दिन प्रत्येक ब्लॉक में 10 से 15 किमी की पदयात्रा होगी। इस दौरान पम्पलेट और आडियो-वीडियो सन्देश से केंद्र सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा।

करीब 5 महीने तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा के दौरान स्वस्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव हर महीने में कुछ दिन पदयात्रा में सम्मिलित होंगे। उन्होंने कहा यात्रा का मकसद केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और महंगाई की विभीषिका को लोगों तक पहुचाना और पोलिंग बूथ तक कांग्रेस को मजबूत करना है।
देश भर में यात्रा की एकरूपता बनी रहे, इसके लिए प्रचार सामग्री तैयार की गई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लोकल मुद्दों को भी शामिल कर सकती है।
यह भी पढ़ें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related