रामलीला मैदान में राहुल गांधी ने विशाल रैली को किया संबोधित, महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

दिल्ली : आज दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस विशाल ‘हल्लाबोल’ रैली का आयोजन किया है। इस रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि दूध, आटा, गैस सिलेंडर, सरसों के तेल और पेट्रोल-डीजल की कीमत 2014 के बाद कई गुना बढ़ गई। मोदी जी हमसे पूछते थे कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया? तो 70 साल में कांग्रेस ने लोगों को इतनी महंगाई नहीं दिखाई। विपक्ष जब महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा, किसानों का मुद्दा, चीन के हमले का मुद्दा उठाना चाहें तो हम संसद में नहीं कर सकते। उन्होंने मीडिया की खिंचाई करते हुए भी कहा कि मीडिया के मित्रों का काम जनता के मुद्दों को उठाना होता है, लेकिन ये भी अपना काम नहीं करते। ये उन्हीं दो उद्योगपतियों की मीडिया है। पूरा की पूरा मीडिया उन्हीं दो उद्योगपतियों की है, तो महंगाई कैसे दिखाई देगी, बेरोजगारी कैसे दिखाई देगी?

इस रैली में कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी के जुड़े मुद्दों को उठा रही है। रैली में शामिल होने के लिए देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं। इस में शामिल होने के लिए राहुल गांधी आयोजन स्थल पर पहुंच चुके हैं। वहीं रामलीला मैदान की ओर बढ़ते कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया, बल्कि किसी और जगह विरोध कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस बसों में ले गई और निर्धारित स्थान पर उन्हें उतार दिया।

आपको बता दें कि 7 सितंबर से राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ भी शुरू होने वाली है। माना जा रहा है कि इस रैली के माध्यम से कांग्रेस 2024 के आम चुनावों की तैयारियों का आगाज करने जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाज के लिए देश से बाहर गई हैं और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी उनके साथ हैं, इस कारण दोनों कार्यक्रमों में भाग नहीं लेंगी। लेकिन उनके साथ गये राहुल गांधी लौट आए हैं और इस विशाल कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं। इस रैली को राहुल गांधी की राजनीति में ‘री-लॉन्चिंग’ करार दिया जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related