PAKISTANI GORI CREAM : Pakistani cream found in Raipur, stir created!
रायपुर। राजधानी के गोल बाजार में प्रतिबंधित पाकिस्तानी ‘गोरी क्रीम’ की बिक्री का मामला सामने आने के बाद ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने दो कॉस्मेटिक दुकानों पर छापा मारा। ओम ब्यूटी में जांच के दौरान प्रतिबंधित क्रीम मिली है, जबकि तमन्ना कॉस्मेटिक शॉप में जांच जारी है।
300 रुपये में बिक रही थी क्रीम
जानकारी के मुताबिक, दुकानदार इस क्रीम को चेहरा गोरा करने का दावा करते हुए 300 से 550 रुपये तक में बेच रहे थे। पड़ताल के दौरान एक दुकानदार ने इसकी ऑनलाइन कीमत 800 रुपये बताते हुए 300 रुपये में देने की पेशकश की थी। एक थोक विक्रेता ने 300 से 500 पीस तक का ऑर्डर देने पर रेट बताने की बात कही थी।
किडनी और नर्वस सिस्टम को खतरा
इस क्रीम में मरकरी यानी पारा की खतरनाक मात्रा होने की चेतावनी है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इसके इस्तेमाल से किडनी और नर्वस सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। गंभीर मामलों में पैरालिसिस का खतरा भी हो सकता है।
बैन के बाद भी बाजार तक कैसे पहुंची?
केंद्र सरकार ने 2 मई 2025 को पाकिस्तान में बने या वहां से निर्यात होने वाले सामानों के आयात पर प्रतिबंध लगाया था। वहीं, CDSCO ने 8 सितंबर 2026 को गोरी ब्यूटी क्रीम और चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम को भारत में बिक्री के लिए अनधिकृत बताया था।
अब ड्रग डिपार्टमेंट यह पता लगाने में जुटा है कि प्रतिबंधित क्रीम रायपुर कैसे पहुंची और इसकी सप्लाई का नेटवर्क कहां तक फैला है।


