नगर निगम के साथ मिलकर चेंबर चलाएगा राजधानी में 2 अक्टूबर तक हर रविवार स्वच्छता महाअभियान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

शारदा चौक व रवि भवन में सफाई कर की गई अभियान की शुरुआत
रायपुर। स्वच्छता से संपन्नता की तर्ज पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स – युवा चैंबर, रायपुर एवेंजर्स नगर निगम रायपुर के सहयोग से 2 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2022 तक विभिन्न बाजारों – कार्यालयों में हर रविवार को पहुंचकर स्वच्छता महाअभियान चलेगा जिससे कि राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता रैंकिंग में रायपुर शहर नंबर 1 बन सकें। इस सफ़ाई अभियान को महापौर श्री ऐजाज ढ़ेबर, रायपुर कमिश्नर श्री मयंक चतुर्वेदी, एडी. कमिश्नर श्री सुनील चंद्रवंशी एवं छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री अमर परवानी ने हरी झंडी दी । अभियान की शुरुआत रविवार को शारदा चौक और रवि भवन की दुकानों में सफाई कर किया गया।

चेम्बर अध्यक्ष अमर पारवानी ने स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी दी और कहा कि 2 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2022 के बीच 5-रविवार में हर रविवार को निजी या सरकारी संस्थानों, भवनों में जाकर वहाँ सफ़ाई एवं सौंदर्यीकरण कर वहाँ लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसी के तहत पहले रविवार को शहर के हृदय स्थल मे से एक शारदा चौक और रवि भवन में स्थित दुकानों में क्षेत्रीय व्यापारी एवं आम जनता की भागीदारी के साथ स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। स्वच्छता अभियान में ग्रीन आर्मी रायपुर द्वारा पौधारोपण भी किया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related