आमा टोला में किरण साहू की मौत की गुत्थी सुलझी: पत्नी से विवाद के बाद आपा खो बैठा पति, गुस्से में आकर इस ख़ौफ़नाक घटना को दिया अंजाम

Date:

राजनाँदगाँव। मोहला मानपुर जिले के अंबागढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम आमा टोला में किरण साहू की मौत की गुत्थी को पुलिस ने अब सुलझा ली है। तीजा विवाद पर पति मुकेश साहू ने पत्नी किरण साहू की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी से स्वाभाविक मौत बता कर अंतिम संस्कार की तैयारी में था, लेकिन मृतका के परिजनों की ओर से संदेह जताया गया और मृतिका का पोस्टमार्टम कराया गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर त्याग की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामले की जांच की।

शक के दायरे पर पति मुकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की, कड़ाई से पूछताछ पर मुकेश ने पुलिस को बताया 28-29 अगस्त की रात को तीजा जाने की बात पर दोनो में विवाद हुआ था तथा गुस्से में उसने अपनी पत्नी का गला दबा दिया तथा हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अंबागढ़ चौकी के आमाटोला में महिला की संदेहास्पद मौत का मामला पांच दिन बाद सुलझा। महिला की मौत सामान्य नहीं थी। बल्कि उसकी हत्या की गई थी। आरोपित भी कोई और नहीं, उसका पति ही निकला। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: गरियाबंद में दो समुदायों में हिंसक झड़प, मारपीट, आगजनी व तोड़फोड़

CG NEWS गरियाबंद ।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक...

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...