गारे पेलमा कोल खदान के बेहतर कार्य के लिए मिला पुरस्कार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal
  • उत्कृष्ट कार्य करने वाले बिजलीकर्मियों को चेयरमेन से मिला अवार्ड

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के चेयरमेन अंकित आनंद (आईएएस) ने प्रदेशभर में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं बेहतर कार्य करने वाले बिजलीकर्मियों को पुरस्कृत किया। जनरेशन कंपनी के ईई आशीष हटवार को नियामक आयोग में कोयला खदान गारे पेलमा-3 संबंधी याचिका को परिश्रम व सूझबूझ से बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने के लिए पदक प्रदान एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जनवरी 2022 के पूर्व किसी भी विद्युत नियामक आयोग व्दारा राज्य व केंद्रीय उपक्रमों के कोयला खदानों की कोल दरों को निर्धारण नहीं किया गया था। गारे पेलमा कोल खदान की याचिका प्रस्तुत करना अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य था।

पॉवर कंपनी के मुख्यालय डगनिया में आयोजित समारोह में जनरेशन कंपनी, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के छह एवं केंद्रीय कार्यालय स्तर पर सात कर्मियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। चेयरमेन श्री आनंद ने कहा कि कंपनी की उपलब्धियों को नई ऊँचाई देने वालों को सम्मानित किया गया है। इसके लिए पूरी टीम का योगदान सराहनीय रहा। इस मौके पर प्रबंध निदेशकगण श्री एनके बिजौरा, श्रीमती उज्जवला बघेल एवं श्री मनोज खरे विशेष रूप से उपस्थित थे। समारोह में ट्रांसमिशन कंपनी के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री केके भौरासे ने पुरस्कृत कर्मियों के कार्यों का वर्णन किया।

इसी तरह वितरण केंद्र करहीभदर (बालोद) में पदस्थ परीक्षण सहायक गंगाराम समरथ को बारिश में चुनौतीपूर्ण कार्य के लिए राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया गया। जगदलपुर के परदेसी राम साहू को कोंटा(सुकमा) के जलमग्न हो चुके 33/22 केवी सबस्टेशन को त्वरित गति से सुधारने के लिए सम्मानित किया गया। ट्रांसमिशन कंपनी की कार्यपालन अभियंता (ईई) श्रीमती बरखा दुबे भिलाई को 55 साल पुराने मशीन को अपनी सूझबूझ से सुधारने के कार्य के लिए चेयरमेन ने राज्य सम्मान दिया। 400 केवी सब स्टेशन खेदामारा भिलाई के ईई श्री हरीश कुमार देवांगन को 315 एमवीए के ट्रांसफार्मर की स्थापना युद्धस्तर पर कराने के लिए पुरस्कृत किया गया। हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पश्चिम के एसई श्री एमएस सुरेश को 35 साल पुरानी कूलिंग वाटर लाइन को हटाकर नई लाइन बिछाने के कठिन कार्य को त्वरित गति से अंजाम देने के लिए राज्य पुरस्कार दिया गया।

केंद्रीय कार्यालय स्तर पर सात कर्मियों को भी चेयरमेन ने पुरस्कृत किया। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एसई एमडी बड़गैया को विधानसभा, स्थापना एवं अन्य अनुभाग शिकायतों के निष्पादन के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यालय सहायक-1 केवी सुब्बाराव को विभागीय जांच, ईओबी एवं क्रिमिनल प्रकरणों के कार्यों के निराकरण के लिए सम्मानित किया गया। ट्रांसमिशन कंपनी की एई श्रीमती क्षमा वर्मा गुप्ता ने सब स्टेशन एवं बे-निर्माण की निविदा कार्यों को पूर्ण करने के लिए तथा ईई श्रीमती कंचन दीपक हिशीकर को धरदेही में प्रस्तावित 400/220 सब स्टेशन की तकनीकी डिजाइन व ले-आऊट जैसे जटिल कार्य को समय-सीमा में पूरा करने के लिए पुरस्कृत किया गया।

केंद्रीय कार्यालय स्तर पर जनरेशन कंपनी के ईई (सिविल) रोशन दास मानिकपुरी को कोयला खदान के लिए भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा वितरण जैसे कार्य को बेहतर ढंग से पूरा करने मेडल दिया गया। साथ ही एई (सिविल) हरीश कुमार चंद्राकर को सिकासार जल विद्युत गृह के क्षतिग्रस्त ड्राफ्ट ट्यूब को सुधारने के लिए तथा एई श्रीमती श्रद्धा वर्मा को बीओपी कांट्रेक्ट के लंबित प्रकरणों के निराकरण में सहयोग के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (जनसंपर्क) श्री गोविन्द पटेल ने किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG POLICE TRANSFERS: 4 पुलिसकर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी! 

CG Police Transfers: 4 police personnel assigned new responsibilities!     CG...

RAJIM NEWS: राजिम बना नगर पालिका, सरकार ने जारी की अधिसूचना! 

RAJIM NEWS: Rajim becomes a municipality; government issues notification!       RAJIM...

CG VIDHANSABHA: सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ पेश! 

CG VIDHANSABHA: No-confidence motion moved against the government!       CG VIDHANSABHA:...