नारायणपुर। राज्य के अथक प्रयासों के बाद भी नक्सलियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली ग्रामीण व जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते है। इसी बीच एक सर्चिंग के दौरान नारायणपुर पुलिस ने 8 लाख की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। जवानों ने अबूझाड़ ग्राम कोडोली के जंगल से घेराबंदी कर इस महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। मामला ओरछा थाना क्षेत्र का है जहां नंबर 6 की सक्रिय सदस्य महिला नक्सली को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। इस महिला पर 8 लाख का इनाम भी रखा गया था। बता दें कि यह महिला कई बड़ी वारदातों में शामिल भी रह चुकी है।
