जुर्माना नहीं पटा सका युवक, तो डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या, प्रेम संबंधों को लेकर हुई गांव में बैठक

Date:

जशपुरनगर। गांव में प्रेम संबंधों को लेकर हुई बैटक में गांव के पंचायत द्वारा लगाए गए जुर्माना की राशि नहीं पटाने पर विवाद कर युवक की लकड़ी डंडा से मारकर हत्या करने वाले 2 आरोपियों को चौकी सोनक्यारी थाना सन्ना पुलिस ने हत्या की घटना के चंद घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया है। चौकी सोनक्यारी थाना सन्ना में आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 302, 34 भादवि के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अमरदीप राम उम्र 28 साल निवासी ग्राम घोघरकोना ने 12 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराया कि विगत लगभग 1 वर्ष पूर्व उसके ग्राम के अजय राम को एक लड़की से प्रेम संबंध होने एवं उससे शादी नहीं करने पर जुर्माना हुआ था, जिसकी राशि नहीं पटा पाने पर घटना दिनांक 11 अगस्त की रात्रि लगभग 8:00 बजे प्रार्थी के पिता से अजय राम ने कहा कि जुर्माना की राशि को क्यों नहीं पटा रहे हो ?

इस बात को लेकर विवाद होने पर अजय राम एवं उसका बड़ा भाई सीता राम ने मिलकर वहां मौजूद प्रार्थी का भाई अशोक राम से विवाद कर उसके सिर में लकड़ी का बड़ा डंड़ा से वारकर हत्या कर दिया एवं प्रार्थी द्वारा अपने भाई को छुड़ाने जाने पर उसके हाथ एवं अंगुली में भी चोंट पहुंचाई है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 302, 34 भादवि के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्र्रकरण की विवेचना दौरान चौकी सोनक्यारी द्वारा तत्परपता पूर्वक कार्यवाही कर दबिश देकर प्रकरण में उक्त दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया एवं उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंड़ा को जप्त किया गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related