निकली 6600 फीट लंबी तिरंगा यात्रा, मनाया जा रहा आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली: भारत को इस साल 15 अगस्त के दिन आजादी मिले 75 साल पूरे हो जाएंगे। इसके उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव के तहत देशभर में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। तमाम राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं के साथ ही विभिन्न विभाग भी तिरंगा यात्रा और हर-घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के झज्जर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस से पहले 6,600 फीट लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में पूरा देश डूबा हुआ है। शहरों व गांवों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। यात्रा के दौरान लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। भारत के हर राज्य, शहर और गांव अपने-अपने अनोखे अंदाज में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। कहीं मैराथन व साइकिल रैली निकाली गई तो कहीं पैदल यात्रा में तिरंगों के साथ हुजूम उमड़ पड़ा। इन्हीं में से एक अनोखी यात्रा हरियाणा में निकाली गई। यहां झज्जर में 6,600 फीट लंबी तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों ने भाग लिया।

वहीं, हरियाणा के कई अन्य जिलों में आज तिरंगा यात्रा निकाली गई। पानीपत में स्थानीय नागरिकों ने आजादी का 75वां साल पूरा होने पर 75 फुट लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। दूसरी तरफ सिरसा के रानियां में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि देश की आन बान और शान के प्रतीक तिरंगे को हर व्यक्ति अपने घर और दुकान पर जरूर लगाएं। मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने हर घर तिरंगा अभियान को शुरू करने पर पीएम मोदी का आभार भी जताया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related