एनीकट में डूबा युवक, 24 घंटे बाद SDRF की टीम ने शव को बाहर निकला

Date:

बिलासपुर: शुक्रवार की सुबह नहाते समय युवक एनीकट के तेज बहाव में आ गया। इसके बाद वह गहराई में डूब गया। पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-उफान पर हैं। मनियारी नदी में बीते शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे टीहुलाडीह निवासी युवक कुलदीप (26) नहाने के लिए गया था। इस दौरान वह तेज बहाव में आ गया। तब से उसका कुछ पता नहीं चला। पूरे दिन ग्रामीण और पुलिस उसकी तलाश करते रहे।

युवक को बहते देखकर ग्रामीणों ने कपड़े फेंककर युवक को पकड़ने के लिए बोला। लेकिन, युवक कपड़े को पकड़ नहीं पाया। देखते ही देखते वह तेज बहाव में आ गया और इसके बाद गहराई में जाकर डूब गया। इसके बाद से ग्रामीण उसकी खोजबीन में जुटे थे।

दूसरे दिन शनिवार दोपहर SDRF की टीम ने युवक की तलाश कर उसके शव को बाहर निकाल लिया है। इधर, एनीकट में कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं है और वहां बाढ़ के पानी में बच्चे कूद-कूद नहा रहे हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका है। लेकिन, प्रशासन यहां सुरक्षा को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की है।शनिवार की सुबह से युवक की तलाश के लिए SDRF की टीम गांव पहुंच गई थी। गोताखोर सुबह से एनीकट में उसकी तलाश कर रहे थे। दोपहर में उसकी लाश पानी में तैरती मिली। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

मनियारी नदी में बने एनीकट में आसपास के बच्चे कूद-कूदकर नहा रहे हैं। बाढ़ की वजह से पानी का बहाव तेज है। ऐसे में तेज बहाव में आकर बच्चों के नदी में बहने का भी खतरा है। यहां आसपासा सुरक्षा के कोई उपाय नहीं है। वहीं, प्रशासन भी इन बच्चों को एनीकट में कूदने से नहीं रोक रहा है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SUPREME COURT SIR CASE : ममता बनी वकील

SUPREME COURT SIR CASE : Mamata turns lawyer नई दिल्ली।...

CG NEWS : धान खरीदी की बढ़ी अवधि तो भूपेश बघेल ने सरकार का जताया आभार

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की...

CG DHAN KHARIDI: सीएम साय का बड़ा ऐलान, वंचित किसानों से फिर खरीदा जाएगा धान

CG DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए...