भारत ने वेस्टइंडीज पर बनाई 3-1 की अपराजेय बढ़त, चौथे मैच में 59 रन से दर्ज की शानदार जीत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भारत ने अपने बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के सधे हुए प्रदर्शन से वेस्टइंडीज को चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में शनिवार को एकतरफा अंदाज में 59 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अपराजेय बढ़त बना ली। भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 191 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद वेस्टइंडीज को 19.1 ओवर में 132 पर रोक दिया। भारत की तरफ से आवेश खान, अक्षर पटेल और रवि बश्निोई ने दो-दो विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह 12 रन पर तीन विकेट लेकर सबसे सफल रहे। विंडीज की तरफ से कप्तान निकोलस पूरन और रोवमन पॉवेल ने 24-24 रन बनाए।

इससे पहले, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। भारत ने तेज शुरुआत करते हुए 4.4 ओवर में ही 53 रन ठोक डाले। कप्तान रोहित शर्मा ने मात्र 16 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 33 रन कीआतिशी पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने एक चौके और दो छक्कों की मदद से 24 रन बनाये।

दीपक हुड्डा ने 21 और ऋषभ पंत ने 31 गेंदों में छह चौकों के सहारे 44 रन, संजू सैमसन ने 23 गेंदों में नाबाद 30 और अक्षर पटेल ने आठ गेंदों में दो छक्कों के सहारे नाबाद 20 रन बनाये। केवल दिनेश कार्तिक छह रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज की तरफ से ओबेद मकाय और अलजारी जोसफ ने दो-दो विकेट लिए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related