बस्तर टाइगर को जयंती पर विस अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दंतेवाड़ा के माटी पुत्र, बस्तर टाइगर शहीद महेंद्र कर्मा जी की जयंती पर उन्हें स्मरण कर श्रद्धांजलि दी है। डॉ. महंत ने कहा कि, महेंद्र कर्मा छत्तीसगढ़ राज्य से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आदिवासी राजनीतिक नेता थे। वह 2004 से 2008 तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र कर्मा को छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ आंदोलन का प्रणेता कहा जाता है। आदिवासी नेता महेंद्र कर्मा को बस्तर का टाइगर कहा जाता था। नक्सलवाद के खिलाफ उन्होंने 2005 में सलवा जुडूम अभियान शुरू किया था। सलवा जुडूम यानि नक्सलियों से लडऩे की ताकत दी थी। सलवा जुडूम के तहत आम लोगों को हथियार देकर नक्सली आतंकियों से निपटने की ट्रेनिंग दी जाती थी।
डॉ. महंत ने कहा, दंतेवाड़ा के माटी पुत्र, बस्तर टाइगर शहीद महेंद्र कर्मा जी के जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ के तेंदूपत्ता संग्राहकों को महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना की शुरुआत उनके सम्मान पर समर्पित है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: गरियाबंद में दो समुदायों में हिंसक झड़प, मारपीट, आगजनी व तोड़फोड़

CG NEWS गरियाबंद ।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक...

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...

T20 WORLDCUP 2026 : भारत से नहीं भिड़ेगा पाकिस्तान

T20 WORLDCUP 2026 : Pakistan will not face India नई...