छत्तीसगढ़ के 11 श्रद्धालु भी फंसे गए थे बाबा अमरनाथ की यात्रा पर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। बाबा अमरनाथ की यात्रा पर निकले छत्तीसगढ़ के 11 श्रद्धालु वहां रास्ते में ही फंस गए हैं। ऐसा भारी बरसात और भूस्खलन के चलते हुआ है। 3 यात्रियों की तबीयत भी बिगड़ गई है। अब वहां फंसे यात्रियों ने मदद की गुहार लगाई है। जिसके बाद उन्हें मदद भी पहुंची है। बताया जा रहा है कि इन यात्रियों में कोरबा के 9 लोग शामिल थे, वहीं 2 लोग प्रदेश के दूसरे स्थानों के रहने वाले हैं। इन यात्रियों का जत्था कुछ समय पहले ही इस यात्रा के लिए निकला था। मगर पिछले दिनों श्रीनगर दलगेट रोड पर हुए भारी बरसात और भूस्खलन के कारण फंस गया है। उन्हीं लोगों में से कोरबा के रजगामार निवासी ऋषभ यादव भी शामिल हैं। ऋषभ ने ही वार्ड नंबर-04 के पार्षद सुरेंद्र प्रताप जायसवाल से मदद की गुहार लगाई थी। जिसके बाद इन लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आ सकी है। ऋषभ यादव ने बताया कि हमारे तीन साथी भूस्खलन की चपेट में आ गए थे। जिसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related