RAJINIKANTH HIGHEST TAX PAYER : इनकम टैक्स विभाग ने थलाइवा को किया सम्मानित, जानिए क्यों …

Date:

Income Tax Department honored Thalaiva, know why …

डेस्क। तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत सबसे ज्यादा इनकम टैक्स अदा करते हैं तो इनकम टैक्स विभाग की ओर से इनकम टैक्स दिवस के मौके पर थलाइवा को सम्मानित किया गया है.

ये जानकारी रजनीकांत की बेटी एश्वर्या रजनीकांत ने सेशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके फैंस के बीच इस खबर को साझा किया. एश्वर्या रजनीकांत ने इनकम टैक्स विभाग से मिले इस सम्मान को अपने पिता की अनुपस्थिति में अपने हाथों से स्वीकार किया.

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन से सम्मान पाने के बाद एश्वर्या रजनीकांत ने सम्मान रिसिव करने वाले फोटो को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखती हैं , जिम्मेदार और सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले टैक्सपेयर की बेटी होने पर गर्व महसूस कर रही हूं. उन्होंने फोटो को कैप्शन देते हुए लिखा कि, अप्पा को सम्मानित करने के लिए तमिलनाडु और पुडुचेरी के टैक्स विभाग का बहुत धन्यवाद.

जैसे ही एश्वर्या रजनीकांत ने ये फोटो के साथ इस खबर को शेयर किया रजनीकांत के फैंस की तरफ से बधाई देने की होड़ लग गई.

बालीवुड में अक्षय कुमार सालों तक सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले फिल्मी स्टार रहे हैं. 2017 में उन्होंने 29.5 करोड़ रुपये इनकम टैक्स दिया था. जिसके बाद फोर्ब्स की सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले सेलिब्रिटी की सूची में वे 10वें स्थान पर थे. उनके बाद से उनकी आय बढ़ी है तो उन्होंने सबसे ज्यादा टैक्स का भी भुगतान किया है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related