रायपुर. केंद्रीय जनजातीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने आज एक पत्र लिखते हुए कांग्रेस के आदिवासी सांसदों, विधायकों, मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, आदिवासी महिला द्रौपदी मुरमू को वोट देने की अपील करते हुए राष्ट्रपति बनाने की अपील की है।
केंद्रीय जनजाति राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने व्यक्तिगत पत्र लिखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम तथा राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम से अपील की है कि देश में पहली बार कोई आदिवासी महिला राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रही है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के सभी आदिवासी सांसदों को चाहिए कि वे द्रौपदी मुरमू के पक्ष में अपना मतदान करें साथ ही कांग्रेस पार्टी से भी आग्रह है कि सभी आदिवासी विधायक, सांसद द्रौपदी मुरमू को समर्थन दें तथा मतदान करके उन्हें राष्ट्रपति बनाएं।
केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर मांग की है कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है इसीलिए एनडीए ने राष्ट्रपति पद के लिए आदिवासी महिला द्रौपदी मुरमू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है अतः यह मौका है कि छत्तीसगढ़ आदिवासी राज्य है और यहां के सभी आदिवासी सांसदों और विधायकों को द्रौपदी मुरमू के पक्ष में मतदान कर उन्हें राष्ट्रपति बनाना चाहिए।

