आलिया भट्ट के चेहरे पर खिल उठा प्रेग्नेंसी ग्लो, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में लंबी रिलेशनशिप के बाद उन्होंने बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर से शादी रचाई और अब शादी के चंद दिनों बाद ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया। इसके बाद आलिया की खुशी में पूरा बॉलीवुड और उनके फैंस भी अपनी एक्साइटमेंट को छिपा नहीं पा रहे। वहीं पहली बार मां बनने जा रहीं आलिया के चेहरे पर भी प्रेग्नेंसी ग्लो बरस रहा है। इस बात का सबूत उनकी ताजा तस्वीर दे रही है।

आलिया के नो मेकअप लुक में भी है नूर
आलिया भट्ट ने अपनी लेटेस्ट फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने तीन तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें से पहली तस्वीर उनकी सेल्फी है, ब्लैक स्वेटशर्ट और नो मेकअप लुक में आलिया बेहद प्यारी लग रही हैं। दूसरी तस्वीर में हरियाली के बीच एक पगडंड़ी नजर आ रही है। वहीं तीसरी तस्वीर में आलिया की लंबी सी परछाई दिख रही है। ये तस्वीरें उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।

पुर्तगाल में हैं ‘पटाखा गुड्डी’

अपने काम के सिलसिले में आलिया भट्ट इन दिनों पुर्तगाल में हैं। ये तस्वीरें भी वहीं से हैं, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि काम के दौरान भी आलिया अपने सेहत को लेकर पूरी तरह से अलर्ट हैं। वह खुद के साथ क्वालिटी टाइम बिताती दिख रही हैं। इन तस्वीरों के साथ आलिया भट्ट ने ऐसा कैप्शन दिया है जो बता रहा है कि वह अकेली हैं। उन्होंने लिखा है, ‘अपने साथ टहलने से अच्छा कुछ भी नहीं हो सकता।’

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related