कोरोना को लेकर विशेषज्ञों ने दी चेतावनी,इन लक्षणों को ना करें नजरअंदाज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भोपाल। Covid-19:- पिछले 2 सालों से कोरोना महामारी से पूरी दुनिया परेशान है। पिछले कुछ महीने से भारत में कोरोना संक्रमण के मामले कम हुए, लेकिन जून से एक्टिव केस में उतार-चढ़ाव देखे जा रहे हैं। 4 महीने बाद 17000 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह देश में यह चौथी लहर के आसार हैं। विशेषज्ञों ने भी इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। देश में कोविड 19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को महामारी प्रबंधन को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। साथ ही बुजुर्गों और बच्चों के बीच टीकाकरण पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
कुछ अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक कोरोनावायरस में हुए म्यूटेशन के कारण नए वेरिएंट के मामले सामने आ रहे हैं, साथ ही इनमें नए लक्षण भी देखे जा रहे हैं। कोरोना के लक्षण और इसके खतरों को लेकर वैज्ञानिकों की एक टीम का कहना है कि समय के साथ इस वायरस के व्यवहार और लक्षण में कई बदलाव देखे जा रहे हैं, इसी के साथ पूरे दुनिया में कोरोनावायरस का खतरा अब भी बना हुआ है। खांसी जुखाम और बुखार पहले से ही कोविड 19 के लक्षण हैं, लेकिन वैज्ञानिकों की एक टीम ने जोई कोविड स्टडी ऐप के आधार पर बताया है कि फिलहाल संक्रमण के शिकार हो रहे ज्यादातर लोगों में सिर दर्द की समस्या देखी जा रही है। यह समस्या माध्यम से गंभीर भी हो सकती है। यह शुरुवाती दिनों में भी नजर आती है और 3-5 दिनों तक रहती है, लेकिन यदि यह लंबे समय रहे तो इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related