PUNJAB BREAKING : पंजाब लोक कांग्रेस का बीजेपी में होगा विलय ?, कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर बड़ा अपडेट !

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Will Punjab Lok Congress merge with BJP?, Big update about Captain Amarinder Singh!

पंजाब। हाल ही मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं। कैप्टन लंदन से लौटने पर औपचारिक रूप से भगवा पार्टी के साथ आ सकते हैं। जानकारी के अनुसार अमरिंदर सिंह इस समय लंदन में हैं। जहां वह अपनी  रीढ़ की सर्जरी के लिए गए हैं। अगले सप्ताह भारत लौटने के बाद अपनी पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी का भाजपा में विलय करने की संभावना है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमरिंदर सिंह की सर्जरी के बाद उनसे बात की थी।

पंजाब लोक कांग्रेस का गठन कब हुआ था? –

अमरिंदर सिंह ने पिछले साल के अंत में सीएम पद से हटाए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद एक नई राजनीतिक पार्टी- पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था। मीड़िया रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाब से कांग्रेस के दिग्गज जल्द ही अपनी नई पार्टी का भाजपा में विलय करेंगे। पिछले साल अमरिंदर के बाहर होने के बाद, उनके करीबी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब लोक कांग्रेस संगठन के प्रमुख हैं, जो हाल के राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा की सहयोगी थी।

औपचारिक रूप से कांग्रेस से इस्तीफा देते –

2 नवंबर, 2021 को औपचारिक रूप से कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए, सिंह ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपने फैसले के पीछे के तर्क के बारे में बताते हुए 7 पन्नों का एक तीखा पत्र लिखा। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा की गई “आधी रात की साजिश” पर नाराजगी जताई, जिसके तहत कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। इस मौके पर उन्होंने यह भी ऐलान किया कि उनकी नई पार्टी का नाम ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ होगा. पीएलसी के साथ प्रभाव बनाने में विफल रहने के बाद, सिंह ने आप सरकार के गठन के बाद से अपनी राजनीतिक गतिविधियों को कम कर दिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related