GOVERNMENT JOB BREAKING : तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, सीएम के ऐलान के बाद आदेश जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Good news for unemployed youth of class III and IV, orders issued after CM’s announcement

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के विशेष पिछड़ी जनजातियों के शिक्षित 09 हजार 623 पात्र युवाओं को योग्यतानुसार तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर सरकारी नौकरी देने की बड़ी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने जशपुर विधानसभा के बगीचा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में यह घोषणा करते हुए कहा कि 27 अगस्त 2019 को आयोजित छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक में विशेष पिछड़ी जनजातियों पहाड़ी कोरवा, बिरहोर, कमार, भुंजिया, अबूझमाड़िया, बैगा और पण्डो जनजाति के शिक्षित युवाओं को पात्रतानुसार तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नौकरी देने का निर्णय लिया गया था। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में सर्वे कराकर विशेष पिछड़ी जनजातियों के पात्र युवाओं की सूची तैयार की गई है। इन युवाओं को नौकरी देने में 346 करोड़ 42 लाख 80 हजार रूपए का व्यय अनुमानित है।

बगीचा के आज हाई स्कूल मैदान में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान पहाड़ी कोरवा जनजाति की एक शिक्षित युवती संजू पहाड़िया ने मुख्यमंत्री से उन्हें नियमित शासकीय नौकरी दिलाने की मांग की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। इस युवती ने जुलॉजी में एमएससी तथा पीजीडीसीए किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें भी नौकरी मिलेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related