3 दिनों में मोबाइल टॉवरों पर लगे तडि़त चालकों के काम करने का प्रमाण पत्र जमा करें,अन्यथा कम्पनियों पर गिरेगी गाज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

अम्बिकापुर-मानसून की शुरुआत होते ही क्षेत्र में आए दिन आकाशीय बिजली गिरने से जनहानि की घटना सामने आ रही है, जिसे देखते हुए सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा है और मोबाइल टॉवरों पर लगे तडि़त चालकों की स्थिति का आंकलन कर 3 दिन के भीतर प्रमाण पत्र सूची सहित प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है, अन्यथा कंपनियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।कलेक्टर संजीव कुमार झा ने जिले में संचालित विभिन्न कंपनियों के मोबाइल ऑपरेटरों को मोबाइल टॉवर में लगे तडि़त चालक के सही स्थिति में होने का भौतिक सत्यापन कर सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ऑपरेटरों को स्पष्ट शब्दों में निर्देशित किया है कि आगामी सोमवार तक तडि़त चालक का सत्यापन कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।कलेक्टर ने शुक्रवार को मोबाइल ऑपरेटर कंपनियों के प्रतिनिधियों को समक्ष बुलाकर टावरों में लगे तडि़त चालको को सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑपरेटरों को दो टूक शब्दों में कहा है कि सभी टॉवरों में निर्धारित क्षमता के तडि़त चालक सक्रिय स्थित में होनी चाहिए। कलेक्टर ने आगामी सोमवार तक सभी मोबाइल टॉवरों में तडि़त चालक सक्रिय स्थिति होने संबंधी सत्यापन प्रमापत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related