BJP नेता की जमीन विवाद में हत्या,12 गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

सूरजपुर।जिले के प्रतापपुर क्षेत्र के चांदोरा थाना इलाके के सेवई में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में एक ही परिवार के 12 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने 2012 में सेवई के बैगा राम से 5 एकड़ जमीन खरीदी थी। और इसके बाद उसके परिवार के सदस्य जमीन को नहीं देना चाहते थे। वही खरीदी गई जमीन पर मंडल उपाध्यक्ष कब्जा के लिए रविवार को सीमांकन कराने की तैयारी में थे कि उससे पहले जमीन बेचने वाले परिवार के सदस्यों ने बकरा और शराब पार्टी में बुलाकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद मुख्य आरोपी दशरथ विश्वकर्मा को गांव की दूसरे लोग मारने के लिए दौडाने लगे तो उसने हत्या के बाद टांगी के साथ थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।ग्राम पौड़ी निवासी और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हिरदल राजवाड़े ने सेवई निवासी बैगाराम से 2012 में 4.9 एकड़ जमीन खरीदी थी इसके बाद जमीन पर कब्जा नहीं कर सके थे। वे जमीन पर कब्जा के लिए सीमांकन कराने वाले थे। इसलिए शनिवार शाम को सेवई के लोगों को इसकी जानकारी देने गए थे।

उसी दौरान बैगा के परिवार के लोग बकरा और शराब पार्टी कर रहे थे।इसी दौरान उन्होंने हिरदल को भी बुलाया और इसके बाद घर में मारपीट करने लगे। इस पर भागने की कोशिश की तो घर के बाहर दौड़ कर सड़क पर टांगी से गले में वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में शिवबरन विश्वकर्मा,विनोद विश्वकर्मा, शिवधारी विश्वकर्मा ,रामचंद्र ,जगजीवन, बसंत विश्वकर्मा, दशरथ, राजवंती, बसंती, गणेशपति, अनीता और आतार गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related