RAIPUR BREAKING : आईपीएस अफसर और दो प्रमुख सचिव के बंगले में चोरी …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

Theft in the bungalow of IPS officer and two principal secretaries…

रायपुर। देवेंद्रनगर आईएएस कॉलोनी जैसे हाई सिक्योरिटी जोन ने चोरी की वारदात हुई है। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि दो आईपीएस अफसर और दो प्रमुख सचिव के बंगले में लगी एसी का कॉपर वायर चोरी कर लिया। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एसी के चालू रहते में ये चोरियां हुई हैं। सुबह जब पता चला तो हड़कंप मच गया। साइबर सेल ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। संदेही से पूछताछ की जा रही है। इसमें कई लोगों के शामिल होने की आशंका है।

राजधानी के पॉश इलाके देवेंद्रनगर आफिसर कॉलोनी में चीफ सेक्रेटरी, रायपुर आईजी से लेकर लगभग प्रमुख आईएएस-आईपीएस रहते हैं। कॉलोनी के साथ-साथ बंगलों में भी पहरा रहता है। यहां शनिवार देर रात को चोरों ने एसी का कॉपर वायर चोरी करने की हिमाकत की। जानकारी के मुताबिक प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, विधि विभाग के प्रमुख सचिव रामकुमार तिवारी, एडीजी हिमांशु गुप्ता और एडीजी प्रदीप गुप्ता के बंगले में चोरी हुई है। हालाकि, आफिसर कॉलोनी में चोरी के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और एक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी राजकुमार वर्मा मूलतः बेमेतरा का रहने वाला है। वह पिछले चार महीने से देवेंद्रनगर साईं मंदिर के पास भीख मांगकर गुजारा कर रहा था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related