CG: अमीन मेमन बनाए गए पीसीसी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष,एआईसीसी ने जारी किया आदेश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ (अल्पसंख्यक विभाग ) के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन नियुक्त किए गए है, श्री मेमन की नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी श्री के सी वेणुगोपाल जी प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जारी किया है। यह नियुक्ति ईमरान प्रतापगढ़ी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रस्ताव पर की गई है।

अमीन मेमन पूर्व में प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ काग्रेस कमेटी के पद पर कार्य कर रहे थे,अमीन मेमन की नियुक्ति पी एल पुनिया प्रभारी छत्तीसगढ़ काग्रेस कमेटी, भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ , मोहन मरकाम जी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ काग्रेस कमेटी , चन्दन यादव, स्प्तगिरी उल्का जी प्रभारी सचिव छत्तीसगढ़ काग्रेस कमेटी, महेंद्र सिंह वोहरा राष्ट्रिय कोड़ीनेटर एवं प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग छत्तीसगढ़ की अनुशंसा पर हुई है।

अमीन मेमन की इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ अल्पसख्यक विभाग को निश्चित तौर पर मजबूती मिलेगी और विभाग के कार्यो एवं संगठनात्मक रूप से गति आएगी ऐसे कयास लगाए जा रहे है।

अमीन मेमन को संगठन का लम्बा अनुभव है। मेमन अपनी राजनीती छात्र संगठन एनएसयूआई से की है वे यूथ कांग्रेस में लम्बे समय से विभिन पदों पर रहे है सन 2000 से 2010 तक देवव्रत सिंह से लेकर राजकुमारी दीवान के कार्यकाल में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रहे है 2007 में मेमन प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के प्रबल दावेदार भी रहे। मेमन 2011 में कांकेर लोकसभा के प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष बने अविभाजित बस्तर जिला के जिला युवा कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष भी रहे। अमीन मेमन का जनप्रतिनिधि के तौर पर निर्वाचित राजनीतिक सफर भी लम्बा है वे सन 1995 में केशकाल ग्राम पंचायत के उप सरपंच निर्वाचित हुए ,2000 में लगातार दूसरी बार केशकाल ग्राम पंचायत के निर्विरोध उप सरपंच निर्वाचित हुए ,सन 2002 में उपाध्यक्ष नगर पंचायत केशकाल बने सन 2005 में अध्यक्ष नगर पंचायत केशकाल निर्वाचित हुए , मेमन को संगठन के साथ साथ निर्वाचित जनप्रतिनिधि रहने के अनुभव का भी लाभ मिलेगा।
अमीन मेमन ने उक्त नियुक्ति पे सोनिया गाँधी अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी , राहुल गाँधी पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी,श्रीमती प्रियंका गाँधी जी महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी , के सी वेणुगोपाल प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ,श्री ईमरान प्रतापगढ़ी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग, पी एल पुनिया प्रभारी छत्तीसगढ़ काग्रेस कमेटी , भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन , मोहन मरकाम प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ काग्रेस कमेटी , चन्दन यादव , स्प्तगिरी उल्का प्रभारी सचिव छत्तीसगढ़ काग्रेस कमेटी, फूलोदेवी नेताम राजसभा सांसद , महेंद्र सिंह वोहरा राष्ट्रिय कोड़ीनेटर एवं प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग छत्तीसगढ़ , रवि घोष ,अमरजीत चावला प्रभारी महामंत्री छत्तीसगढ़ काग्रेस कमेटी एवं प्रत्यक्ष अप्रत्येक्ष सहयोग के लिए सभी का आभार माना है। उन्होंने कहा की शीर्ष एवं प्रदेश नेतृत्व ने जो जवाबदारी मुझे सोपी है मैं उसका पूरी निष्ठां से पालन कर अल्पसंख्यक विभाग छत्तीसगढ़ को एक नई ऊचाई पर ले जाने का प्रयास करूंगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related