ज्ञानवापी का दूसरे दिन का सर्वे पूरा : छत, ऊपर के 4 कमरों, बाहर की दीवारों और तालाब की वीडियोग्राफी हुई, कल फिर होगा सर्वे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

वाराणसी। वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद का दूसरे दिन का सर्वे का काम पूरा हो गया है। ऐसी खबर आ रही है कि अंदर मलबा ज्यादा होने के कारण सर्वे 100% पूरा नहीं हो सका। इसलिए, अब कल भी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। थोड़ी देर पहले ही अंदर करीब 10 सफाईकर्मी गए हैं। 52 लोगों की टीम ने सुबह 8 बजे से 11:40 बजे तक सर्वे किया। आज का सर्वे पूरा होने के बाद वीडियोग्राफी की चिप कोर्ट कमिश्नर को सौंप दी गई है।

आज बताया जा रहा कि ज्ञानवापी के नक्काशीदार गुंबद की ड्रोन से वीडियोग्राफी हुई। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। दूसरे दिन छत, चार कमरों, बाहर की दीवारों, बरामदे, तालाब के आसपास की वीडियोग्राफी-सर्वे हुआ। उधर, मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस फोर्स अलर्ट रही। गलियों में मार्च कर शांति की अपील की गई। पुलिस कमिश्नर ए.सतीश गणेश ने कहा कि आज सुरक्षा थोड़ी और बढ़ा दी गई थी।

10 लेयर की सिक्योरिटी को बढ़ाकर 12 किया गया

सर्वे के पहले दिन परिसर के बाहर 10 लेयर की सिक्योरिटी थी, जिसे आज 12 लेयर का कर दिया गया है। इन बातों का विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि दर्शन-पूजन करने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। कोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को पहले दिन 50% एरिया में वीडियोग्राफी और सर्वे हुआ।

500 मीटर के दायरे में पब्लिक की एंट्री बैन रही

सुरक्षा और सर्वे को लेकर 500 मीटर के दायरे में पब्लिक की एंट्री बैन रही। चारों तरफ से आने वाले रास्तों पर पुलिस और पीएसी का पहरा रहा। बैरिकेडिंग करके रास्ते बंद कर दिए गए। गोदौलिया से गेट नंबर-4 यानी ज्ञानवापी तक पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने पैदल मार्च किया। शांति की अपील की। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने वालों के लिए गेट नंबर एक खोला गया था।

ज्ञानवापी के पास वाले गेट से मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। एक किलोमीटर के दायरे में करीब 1500 पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। 500 मीटर के दायरे में छतों पर सुरक्षा में जवान लगे हैं। आसपास की दुकानों को सर्वे होने तक बंद रखा गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related