BREAKING NEWS : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री का निधन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Senior Congress leader and former Union Minister passed away

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का मंगलवार को निधन हो गया। इसकी पुष्टि उनके बेटे और मंडी से विधायक अनिल शर्मा ने की।

उन्होंने बताया कि आज तड़के करीब 1:30 बजे उनके पिता का निधन हो गया वह 95 वर्ष के थे। बता दें कि 4 मई को ब्रेन स्ट्रोक के बाद पंडित सुखराम को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के पार्थिव शरीर को आज (11 मई) शाम तक हिमाचल प्रदेश के मंडी ले जाया जाएगा, जहां कल (12 मई) उनका अंतिम संस्कार होगा। मंडी शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर पंडित सुखराम का पार्थिव शरीर सुबह 11 बजे अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। इसके बाद हनुमानघाट स्थित शमशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related