Trending Nowशहर एवं राज्य

MURDER IN CHHATTISGARH : पत्नी से अप्राकृतिक SEX, फिर कर दी बेरहमी से हत्या

Unnatural sex with wife, then brutally murdered

भिलाई। नशे में धुत युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। दोनों ने करीब 10 दिन पहले की प्रेम विवाह किया था। घटना की जानकारी तब लगी जब आरोपी की माँ उसके घर गई। महिला के पूरे बदन में चोट के निशान है। खबर है कि आरोपी ने पत्नी के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद हत्या की है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पूरी तरह से नशे में धुत था, इस कारण हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार, चिंत्रलेखा देवांगन (27) ने विवेक गुप्ता (30) से लव मैरिज की थी। दोनों लक्ष्मी पारा में अपने पारिवारिक मकान में रह रहे थे। बीच बीच में आरोपी की माँ उन्हें देखने आया करती थी। इसी बीच मंगलवार दोपहर जब आरोपी की माँ उसके घर गई तो दरवाजा बाहर से बंद था। इस पर विवेक की मां ने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर वह गेट खोल अंदर चली गईं। वहां जमीन पर चित्रलेखा का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपी की माँ ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस जांच में पता चला की विवेक ने ही अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि विवेक नशे का आदी है। जब उसे हिरासत में लिया गया तो भी वह बुरी तरह नशे में धुत था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही हत्या के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

Share This: