तेज़ रफ़्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर 3 की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोरबा।तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से सामने बाइक में जा रहे बंजारी गांव के तीन लाेगाें की माैत हाे गई।

जानकारी के मुताबिक बांगाे थाना अंतर्गत बंजारी( banjari) गांव निवासी रामनारायण यादव साेमवार शाम 6 बजे अपनी बाइक में मड़ई बाजार जाने निकला था, जहां से सामान खरीदकर लाैटते समय उसकी बाइक( bike ) पर उसका भांजा प्रमाेद कुमार धनुहार व ग्रामीण अमृत लाल रजक(rajak) भी बैठ गए। हाईवे पर देर शाम 7.30 बजे उनकी बाइक मड़ई के यादव हाेटल के पास पहुंची थी।इस दाैरान पीछे से आ रहे तेजरफ्तार ( high speed)पिकअप सीजी-10-बीएच-4830 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक काे टक्कर मार दिया। वे तीनाें बाइक समेत सड़क पर गिरे।

तीनों की मौके पर मौत ( death)

रामनारायण के ऊपर पिकअप चढ़ जाने से उसकी माैत हाे गई। वहीं प्रमाेद व अमृतलाल( amritlal) की भी गंभीर चाेट लगने से माैके पर ही माैत हाे गई। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम माैके पर पहुंची। तीनाें मृतक के शव काे लाकर पाेड़ी-उपराेड़ा अस्पताल के मरच्यूरी में रखवाया गया। मामले में बांगाे पुलिस ने आराेपी पिकअप (pickup) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related