Chhattisgarh में असानी’ चक्रवात का असर, बदलेगी हवा की दिशा, बारिश की संभावना , तापमान में होगी गिरावट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। असानी’  चक्रवात की वजह से प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड भी चल सकती है। 10 मई को भी ‘असानी’  चक्रवात के कारण प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि 9 मई को हवा की दिशा में परिवर्तन होकर बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त ठंडी हवा का आगमन होने की प्रबल संभावना है। चक्रवात की वजह से छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है। चक्रवात के असर से प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। ‘असानी’ चक्रवात के कारण प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। चक्रवात के 10 मई तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर पहुंचने की संभावना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related