प्रिया की मां ने बताया कि कुछ दिन पहले हुआ दिल का ऑपरेशन अब स्वास्थ्य बेहतर है. सीएम भूपेश बघेल ने बच्ची को गोद में उठा लिया, और दिया ढेर सारा आशीर्वाद.

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के ग्राम कुसमी में भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को सभा में मौजूद प्रिया यादव नाम की बच्ची के दिल के ऑपरेशन के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने उसकी मां को पास बुलाकर बच्ची के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की। मां ने बताया कि ऑपरेशन के बाद बच्ची का स्वास्थ्य अब बहुत बेहतर है। उन्होंने शासन से मिले सहयोग के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। श्री बघेल ने आशीर्वाद देते हुए बच्ची को गोद में उठा लिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज से प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात अभियान शुरू हुआ। भेंट-मुलाकात अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के उत्तरी जिले बलरामपुर से की। इस दौरान बलरामपुर जिले के कुसमी पहुंचे मुख्यमंत्री स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों से रूबरू हुए। उन्होंने बच्चों से उनका नाम और कक्षा पूछते हुए पढ़ाई को लेकर बातचीत की। स्कूली बच्चों से आत्मीयतापूर्ण बातचीत करते मुख्यमंत्री को देख एक छात्रा वर्षा ने भी उत्सकुता दिखाई और उनसे फिटनेस का राज पूछ लिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भी बड़ी सहजता से छात्रा की उत्सुकता का जवाब दिया। उन्होंने अपने फिटनेस मंत्रा को शेयर करते हुए बताया कि किसानी, योगा और तैराकी की वजह से यह संभव हो पाया है। मुख्यमंत्री ने बच्चों को भी फिटनेस टिप्स देते हुए रोजाना योगा और व्यायाम करने की सलाह दी। स्कूल के अन्य बच्चों ने भी कई चुटीले और रोचक सवाल मुख्यमंत्री से पूछे, जिनका जवाब भी उन्हें मिला

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

JHARKHAND PROTEST:JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा! 

JHARKHAND PROTEST: Three JPSC members resign!       JHARKHAND PROTEST: झारखंड लोक...

CG TEACHER TRANSFER POLITICS: BJP और CONGRESS आमने-सामने! 

CG Teacher Transfer Politics: BJP and Congress Face Off!       CG...

JUDGE TRANSFER: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिला एक जज! 

JUDGE TRANSFER: Chhattisgarh High Court gets a judge!   JUDGE TRANSFER:...