Crime: स्पा सेक्टर की आड़ में चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट, 5 युवतियों सहित 7 लोग गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। पुलिस ने बुधवार को एक स्पा में चलाए जा रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। 5 युवतियों सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक मंगलवार को ‘द स्पेस स्पा’ नाम के स्पा और मसाज पार्लर में चल रहे सेक्स रैकेट की सूचना मिली थी और सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ ने छापेमारी कर स्पा के मालिकों दीपक कुमार और उनकी पत्नी बबीता समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस को यहां से काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी मिला है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के स्पेशल स्टाफ को पटेल नगर स्थित एक स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलाए जाने की शिकायत मिल रही थी. मामले की जांच के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई. मुखबिरों को स्पा सेंटर के आसपास तैनात किया गया. मंगलवार को स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलाए जाने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची और छापेमारी की. पुलिस ने वहां से बबीता नाम की महिला और उसके पति दीपक के अलावा 5 लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पटेल नगर थाने में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related