CM भूपेश बघेल ने चारामा प्रवास के दौरान 183 करोड़ 06 लाख रूपये के विकास कार्यों की दी सौगात

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कांकेर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कांकेर जिले के तहसील मुख्यालय चारामा में आयोजित राजीव मितान क्लब सदस्य एवं महिला शक्ति सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उनके द्वारा 183 करोड़ 06 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया, इनमें 64 करोड़ 22 लाख रूपये के 35 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 118 करोड़ 84 लाख रूपये के 40 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।

राजीव मितान क्लब सदस्य एवं महिला शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को सभी मूलभूत सुविधाएं- सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा इत्यादि मुहैया कराने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। कुपोषण दूर करने के लिए बच्चों एवं माताओं को गर्म भोजन प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना से हाट-बाजारों में मरीजों को उपचार मिल रहा है, इसकी शुरूआत बस्तर संभाग से हुई थी, जिसे पूरे राज्य में क्रियान्वित किया गया है। मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के भी सार्थक परिणाम मिले हैं, इससे उल्टी-दस्त, मलेरिया के प्रकरण में उल्लेखनीय कमी पाई गई है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सस्ते दर पर ब्रान्डेड दवाई उपलब्ध कराने के लिए श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स खोला गया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी विकासखण्डों में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले गये हैं, अब जिलों में उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांकेर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना बड़ी उपलब्धि है, यहां डॉक्टरों की कमी नहीं होने दी जायेगी।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार किसान हितैषी है, किसानों के कर्ज माफ किये गये, 25 सौ रूपये क्विंटल में धान की खरीदी की गई। कोदो-कुटकी के भी समर्थन मूल्य 03 हजार रूपये प्रति क्विंटल घोषित किये गये हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजनांतर्गत किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। गोधन न्याय योजना के तहत 02 रूपये किलो में गोबर की खरीदी की जा रही है, इस योजना को देश के अन्य राज्य भी अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाये जा रहे हैं, जो रासायनिक खाद का विकल्प बनेगा। उन्होंने कहा कि इस साल 20 लाख मीट्रिक टन वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ के किसान आर्थिक रूप से मजबूत हुए हैं।

उन्होंने कहा कि राजीव मितान क्लब को प्रत्येक साल 01 लाख रूपये की सहायता प्रदान किया जा रहा है, इन क्लबों के माध्यम से खेलकूद, तीज-त्यौहार इत्यादि गतिविधियों का आयोजन कर संस्कृति के संरक्षण का कार्य किया जायेगा, क्लब को शासकीय योजनाओं एवं रोजगार से संबंधित जानकारी भी दी जायेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में चारामा विकासखण्ड के ग्राम तारसगांव के ईश्वरी स्व-सहायता समूह एवं ग्राम उड़कुड़ा जोगी स्व-सहायता समूह को कचरा कलेक्शन एवं पृथककरण हेतु ई-रिक्शा का चाबी सौंपा। नारी जागरण महिला स्व-सहायता समूह गोटीटोला एवं अन्नपूर्णा महिला स्व-सहायता समूह कुर्रूभाट को किराना व्यवसाय हेतु 01-01 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : मेडिकल पढ़ाई के निजीकरण पर महंत का विरोध

CHHATTISGARH : Mahant protests against privatization of medical education रायपुर।...

BHUPESH vs VIJAY : PM आवास पर भूपेश-विजय LIVE भिड़े!

BHUPESH vs VIJAY : Bhupesh and Vijay clash live...

RAIPUR BREKING : PM आवास पर कुछ देर में आमने-सामने विजय-भूपेश!

  रायपुर। रायपुर में आज छत्तीसगढ़ की सियासत का बड़ा...

CG CRIME NEWS : DJ की आवाज बढ़ाने पर चाकूबाजी, युवक की हत्या!

बिलासपुर। बिलासपुर में गणेश पंडाल के पास DJ की...