फायरिंग मामले में 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, घायलों से मिले बीजेपी नेता, बेगूसराय बंद का आह्वान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में अंधाधुंध फायरिंग मामले में एसपी ने एक्शन लेते हुए 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं मामला राजनीतिक रंग लेने लगा है। बीजेपी ने गोलीकांड के विरोध में आज बेगूसराय बंद का आह्वान किया है। भाजपा ने पूरे जिले में चक्का जाम का ऐलान किया है। सांसद गिरिराज सिंह और शाहनवाज हुसैन ने बेगूसराय पहुंचकर घायलों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

आपको बता दें कि कल शाम दो बदमाशों ने हाइवे पर 6 जगहों पर फायरिंग करके दहशत फैला दी। इस फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने महागठबंधन सरकार पर हमला बोलते हुए प्रदेश में अपराधियों के बेलगाम होने का आरोप लगाया है। बेगूसराय और बिहार में मौत के तांडव के बीच कुंभकर्ण की नींद में सो रही नीतीश सरकार को जगाने के लिए बेगूसराय बीजेपी और आम लोगों ने कल (बुधवार) बेगूसराय बंद का आह्वान किया है….आप सभी से सहयोग का अनुरोध है।

जानिये पूरा मामला
मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे दो बदमाशों ने पूरे बेगूसराय शहर को दहला दिया। नेशनल हाइवे 28 पर निकले इन बदमाशों ने एक के बाद एक कई जगहों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। कुल 10 लोगों को इन बदमाशों ने गोली मारी, जिनमें से एक चंदन कुमार नाम के शख्स की मौत हो गई। फुलवरिया बछवाड़ा, तेघडा और चकिया थाना इलाकों मे फायरिंग की एक के बाद एक खबर आती रही और बेगूसराय के अस्पतालों में एक के बाद एक घायल लोग लाए जाते रहे।

घटना के बाद से पूरे शहर में दहशत का माहौल है। सड़कों पर गोलियां बरसाने वालों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस के पास एक सीसीटीवी की फुटेज है, जिसमें वो दो बदमाश दिख रहे हैं। इन्हें पकड़ने के लिए बेगूसराय समेत आसपास के 6 जिलों में नाकेबंदी की गई है। पुलिस अपराधियों के धर-पकड़ के लिए सघन छापेमारी कर रही है। एसपी का दावा है कि जल्द ही पुलिस इस घटना का उद्भेदन करेगी और अपराधियों को गिरफ्तार करेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related