करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Date:

बलौदाबाजार: शनिवार को करंट की चपेट में आने से मां और उसके 2 बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, दामाखेड़ा गांव में कमलेश्वरी देवांगन अपने परिवार के साथ रहती थी। उसका एक बेटा और एक बेटी थी। बेटे के नाम शेष कुमार (14 वर्ष) और बेटी का नाम जया देवांगन (12 वर्ष) था। रोज की तरह कमलेश्वरी घर के आंगन में कपड़े डालने वाले तार पर कपड़े सुखा रही थी। उसी दौरान वह अचानक से छटपटाने लगी।

घटना के वक्त महिला कपड़े सुखा रही थी। उसी दौरान वह झुलस गई। उसे ही देखकर उसके बेटा-बेटी बचाने गए थे। मगर वह भी झुलस गए हैं। हादसा सिमगा थाना क्षेत्र में हुआ है।

देखकर पहले उसका बेटा उसे बचाने दौड़ा। वहीं पास खड़ी बेटी भी मां को बचाने दौड़ गई। मगर मां बुरी तरह झुलस गई थी। मां को बचाने के चक्कर में बच्चे भी झुलस गए। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। इधर जब दोपहर को घर के लोग वापस घर आए तब उन्होंने तीनों की लाश जमीन पर पड़ी देखी। जिसके बाद पुलिस को इस घटनाक्रम की जानकारी दी गई। फिर शवों को पीएम के लिए भेजा गया है।

दरअसल, बलौदाबाजार समेत कई जगह पर पिछले कई दिनों से अच्छी बारिश हो रही है। यही वजह थी कि तार गीला था। उसके बगल से ही कोई बिजली का तार गया था। आशंका जताई जा रही है कि बिजली के तार का ही करंट उस तार में गया होगा। जिसके कारण ये हादसा हुआ है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

डोनाल्ड ट्रंप को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने टैरिफ को बताया गैरकानूनी

 वाशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक एजेंडे को...

नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू : यात्रियों को मिलेगा अधिक उड़ान का विकल्प

बिलासपुर। बिलासपुर में आज पहली बार रात्रिकालीन उड़ान का...

नए कुलपति के रूप में मनोज दयाल ने संभाला कार्यभार,पत्रकारिता विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व

रायपुर: आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर...