चर्चित भोजपुरी गायक के पास मिला 21 किलो गांजा, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के मामले में भोजपुरी के एक मशहूर गायक को गिरफ्तार किया। पश्चिम जिला की नारकोटिक्स शाखा ने भोजपुरी गायक विनय शर्मा के पास से 21 किलो 508 ग्राम गांजा बरामद किया है।

विनय शर्मा चर्चित भोजपुरी गायक हैं और उन्होंने 100 से अधिक गाने गाए हैं। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। 31 साल के विनय बिहार के सीवान जिले के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि पश्चिम जिला की नारकोटिक्स शाखा को खुफिया जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा की तस्करी करने के लिए इंद्रपुरी के टोडापुर इलाके में आने वाला है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम गठित की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान इसके कब्जे से 21.50 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है इसके पास इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की खेप कहां से आई और उसे वह किसे सौंपने वाला था। आपको बता दें कि 15 अगस्त को लेकर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। लाल किले समेत पूरी दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related