7 लाख के गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Date:

धमतरी। जिले में पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां पुलिस ने 2 गांजा तस्करों को 7 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। ये लग्जरी कार में गांजा रखकर ओडिशा से दिल्ली जा रहे थे। मगर पुलिस ने इन्हें रास्ते में ही पकड़ लिया है। मामला बोराई थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को बोराई थाने के पास नाकेबंदी लगाकर पुलिस की टीम जांच कर रही थी। आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान ओडिशा की तरफ से एक सफेद कार आते पुलिस को दिखी थी। उसे भी पुलिस ने जांच के लिए रोका था। रोकने के बाद कार सवारों से पूछताछ की जा रही थी। लेकिन वे ठीक से जवाब नहीं दे रहे थे। इस पर ही पुलिस को उन पर शक हुआ था।

इसके बाद पुलिस ने कार सवारों से कड़ाई से पूछताछ की थी। वहीं कार की तलाशी भी ली। जिसमें पुलिस को कार कि डिग्गी से 35 किलो गांजा मिला है। जिसके बाद गांजे को जब्त कर लिया गया। साथ ही आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा लेकर दिल्ली जा रहे थे। इस मामले में पुलिस ने गजियाबाद के रहने वाले मुकर्रम खान और दिल्ली के रहने वाले गोल्डी चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे कार को भी जब्त कर लिया है। इसके अलावा उनके फोन भी जब्त किए गए हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related