Trending Nowशहर एवं राज्य

स्कूली छात्रा के साथ 17 साल के लड़के ने रेप कर बनाया ​न्यूड वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। बिलासपुर में स्कूली छात्रा के साथ 17 साल के लड़के ने रेप करके ​न्यूड वीडियो बनाया। और फिर लगातार दुष्कर्म करता रहा। जब छात्रा ने उससे दूरी बनाई, तब लड़के ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 12 लाख रूपए की डिमांड की। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली कॉलेज छात्रा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान करीब ढाई साल पहले क्लास में पढ़ने वाले 17 साल के लड़के से उसकी जान-पहचान हुई। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई, और आपस में बातचीत करने लगे। इस दौरान दोनों का अफेयर शुरू हो गया।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि 2 अक्टूबर 2020 को वह छुट्‌टी मनाने के लिए अपनी बुआ के घर आई थी। उसी समय लड़का भी बिलासपुर आ गया। फिर उसे घुमाने के बहाने अपने परिचित के घर चांटीडीह स्थिति निखिलेश्वर कॉलोनी ले गया। इस दौरान उसके साथ जबरदस्ती अश्लील हरकत करते हुए लड़की से रेप किया। लड़के ने इसका वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

छात्रा अब बिलासपुर में रहकर कॉलेज की पढ़ाई करती है। इस बीच उसने युवक से पीछा छुड़ाने के लिए उससे बातचीत बंद कर दी। तो आरोपी ने दो साल पुराना वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 12 लाख रुपए की डिमांड करने लगा। उसकी हरकतों से तंग आकर छात्रा ने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके बाल न्यायालय में पेश किया है। सरकंडा टीआई फैजूल शाह ने बताया कि आरोपी ने जब रेप किया और वीडियो बनाया, तब वह नाबालिग था। लिहाजा, उसे बाल न्यायालय भेजा गया है।

april_2023_advt01
WhatsApp Image 2023-04-12 at 11.37.07 AM (1)
feb__04
feb__03
feb__01
feb__02
jan23_01
jan23_02
dec 2
Dec
jan_advt02
jan_advt03
Share This:
%d bloggers like this: