14 साल की नाबालिग से सामूहिक बलात्कार के जुर्म में 16 लोगों की गिरफ्तारी, 2 लॉज प्रबंधक शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

पुणे। पुणे में 14 वर्षीय लड़की के कथित अपहरण और सामूहिक बलात्कार से जुड़े मामले में दो लॉज प्रबंधकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 16 हो गई है।

पुलिस उपायुक्त (जोन 5) नम्रता पाटिल ने कहा, ‘हमने दो लॉज के प्रबंधकों को गिरफ्तार किया है जहां आरोपी लड़की को ले गया था और उसका यौन उत्पीड़न किया था।’

लड़की 31 अगस्त को घर से निकलने के बाद एक दोस्त से मिलने के लिए चंडीगढ़ जाने के लिए ट्रेन में चढ़ने के लिए पुणे रेलवे स्टेशन पर इंतजार कर रही थी, उसे एक ऑटो रिक्शा चालक ने बताया कि ट्रेन अगले दिन उपलब्ध होगी। उसने लड़की से रात में ठहरने के लिए आवास तलाशने का वादा किया। उसने दो रेलवे कर्मचारियों सहित कई अन्य लोगों के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और बाद में उसे उत्तर की ओर जाने वाली ट्रेन में बिठा दिया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

KARGIL VIJAY DIWAS : आज ही क्यों मनाया जाता है कारगिल विजय दिवस? जानिए पूरी कहानी

  रायपुर डेस्क। जुलाई यानी कारगिल विजय दिवस। यह दिन...

CG BREAKING : कारोबारी के घर ED-IT की रेड!

  बलौदाबाजार। जिले में कारोबारी राजकुमार सराफ के घर ED...