पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी पर सीएम साय ने जवानों को दी बधाई

Date:

रायपुर. कोंटा के भेज्जी इलाके में आज सुबह-सुबह हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में DRG के जवानों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवानों को बधाई दी है.

सीएम साय ने सुरक्षाबलों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार नक्सलवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि बस्तर में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. बस्तर में शांति, विकास और प्रगति का दौर लौट आया है.

उन्होंने सुरक्षाबलों को उनके अदम्य साहस और समर्पण के लिए बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया निश्चित है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के सफ़ाये के लक्ष्य रखा है, जिसकी पूर्ति की दिशा में हम सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ रहे है.

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

चाय पर चर्चा! 

Discussion over Tea! पत्रकार दीपक तिवारी पूरे जिले में इन दिनों...