मुख्यमंत्री से मिले नव-नियुक्त IAS अधिकारी,प्रदेश के विकास को मिलेगी गति

Date:

नवा रायपुर:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में राज्य प्रशासनिक सेवा व एलाइड सर्विस से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नियुक्त अधिकारियों ने मुलाकात की.मुख्यमंत्री साय ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति न केवल गौरव का विषय है, बल्कि यह जनसेवा के व्यापक अवसरों और जिम्मेदारियों का भी प्रतीक है.

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

 

इस दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त तीर्थराज अग्रवाल, सुलीना कोसम, बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, सुमित अग्रवाल, संदीप कुमार अग्रवाल, आशीष कुमार टिकरिहा, ऋषभ पाराशर एवं तरुण किरण उपस्थित थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत,मचा हड़कंप

Raipur Accident : राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर...

एनकाउंटर में मारा गया मोस्ट वॉन्टेड ड्रग माफ़िया, 136 करोड़ रुपये का था इनाम

Mexico Encounter : मेक्सिको की सुरक्षा एजेंसियों ने दुनिया...

जेएनयू में छात्र संगठनों के बीच हिंसक झड़प, पथराव में कई स्टूडेंट घायल

JNU News : दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU)...