बस पलटने से 17 लोगों की मौत, 23 घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मेक्सिको। दक्षिणी मेक्सिको में एक राजमार्ग पर प्रवासियों, जिनमें ज्यादातर वेनेजुएला के लोग थे, को ले जा रही एक बस के पलट जाने से 17 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ओक्साका राज्य के नागरिक सुरक्षा समन्वय ने शुक्रवार को कहा कि दुर्घटना ओक्साका और पड़ोसी राज्य प्यूब्ला को जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुई।

प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा गया है कि कम से कम 17 लोग मारे गए और लगभग 25 अन्य घायल हो गए, जिनका अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। नागरिक सुरक्षा समन्वय ने कहा कि अधिकारियों ने दोनों दिशाओं में सड़क को आंशिक रूप से बंद कर दिया है।

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यात्री बस 55 प्रवासियों को ले जा रही थी। ओक्साका के गवर्नर सॉलोमन जारा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “हमें दुर्घटना पर गहरा अफसोस है। हमारे सरकारी कर्मी प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान कर रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related