तखतपुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर गड्ढे में घुसा डंपर, चालक की मौत, एक को 4 घंटे रेस्क्यू के बाद निकाला बाहर

Date:

बिलासपुर. तखतपुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग में खम्हरिया के पास देर रात एक हादसा हो गया. जिसमें एक अनियंत्रित डंपर गड्ढे में जा गिरा. इस हादसे में झारखंड निवासी एक युवक की मौत हो गई है. डंपर में फंसे दूसरे युवक को 4 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया.

डंपर चालक और सहायक राजनांदगांव से झारखंड मुर्गी दाना लेकर जा रहे थे. इस बीच ये हादसा हो गया. ट्रक में झारखंड निवासी महेंद्र सिंह और मन्नू मांझी थे सवार थे. इसमें महेंद्र सिंह नाम के युवक की मौके पर ही मौक हो गई. वहीं मनु मांझी का एक पैर डंपर के नीचे फंस गया.

पुलिस की 112 के आरक्षक नीलकमल राजपूत और चालक वीरेंद्र मनहर ने ग्रामीणों की मदद से 4 घंटे रेस्क्यू कर युवक की जान बचाई. 112 की टीम ने एक्सीवेटर और गैस कटर की व्यवस्था की और युवक को बाहर निकाला.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

सरपंच पर दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर। छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद नज़र आ...

रायपुर के सिबलिंग्स का राष्ट्रीय मंच पर कमाल, छत्तीसगढ़ गौरवान्वित…

रायपुर :भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित "AI इंपैक्ट...

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध पर वीडियो वायरल करने की धमकी

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया गड़वार थाना क्षेत्र में...

CG BREAKING : भाजपा ने मोर्चों की नई टीम की घोषित

CG BREAKING : BJP announces new team of fronts कुरूद/धमतरी।...