अरुण साव ने किया जीत का दावा, कहा- कल छत्तीसगढ़ में कमल खिलेगा

Date:

रायपुर। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। साव ने कहा, सरकार ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। एग्जिट पोल के आधार पर साव ने कहा, हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं।उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार आई तो क्राइम करप्शन, कानून व्यवस्था पर खलल डालने वाले को नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कल का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है।

सीएम ने पीएम को चिट्ठी लिखी है इस पर अरुण साव ने कहा, मुख्यमंत्री 5 साल से केवल चिट्ठी लिख रहे हैं, जो वादा किया वादा निभाया नहीं। छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा देने का काम किया।

ऑपरेशन लोटस को लेकर साव ने कहा, कांग्रेस डरी हुई है, घबराई हुई है। 5 साल जनता को लूटा है, इसलिए डरे हुए हैं। हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं। कल छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने जा रही है, हमें अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related