युवक ने चाकू से नाबालिग का काटा गला, बीच बचाव करने आया था युवक, हत्या का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भिलाई : दुर्ग के गंजपारा में गणेश विसर्जन के दौरान हुए विवाद में एक युवक ने चाकू से नाबालिग का गला काट दिया। लोगों ने नाबालिग को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। अधिक खून बह जाने से उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। दुर्ग सीएसपी अभिषेक झा ने बताया कि उन्हें देर रात सूचना मिली थी कि नाका चौक गंजपारा में किसी नाबालिग की हत्या कर दी गई है। तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कोतवाली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी यश मेहरा को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच के दौरान पता चला कि गोपी ढीमर का चाचा राकेश ढीमर गणेश विर्सजन में डीजे के साथ घूम रहा था। इसी दौरान उतई थाना अंतर्गत उमरपोटी पुरई निवासी यश मेहरा उर्फ यशु (21 साल) वहां पहुंचा और राकेश ढीमर से विवाद करने लगा। दोनों के बीच हाथ-मुक्का से मारपीट भी हुई। जैसे झगड़ा होने के बारे में गोपी ढीमर को पता चला वह भी मौके पर बीच-बचाव करने पहुंच गया। गोपी को देख यश मेहरा ने अपने पास रखे धारदार चाकू को निकाला और उसके गले में वार करके भाग गया। गोपी का गला कट जाने से वह वहीं लहूलुहान होकर गिर गया। मोहल्ले के लोगों ने तुरंत उसे बाइक से जिला अस्पताल दुर्ग लेकर गये। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव को दी। एसपी ने दुर्ग सीएसपी के नेतृत्व में दुर्ग टीआई एसएन सिंह और एसीसीयू प्रभारी संतोष मिश्रा के साथ एक टीम गठित की। इस टीम ने रात में जगह-जगह छापेमारी करके आरोपी यश मेहरा को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में उपयोग किया गया धारदार हथियार जब्त कर लिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related